Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांदीपोरा मुठभेड़ में मारा गया व्यक्ति लश्कर का ‘ए’ श्रेणी का आतंकवादी था

June 19, 2024

बांदीपोरा मुठभेड़ में मारा गया व्यक्ति लश्कर का ‘ए’ श्रेणी का आतंकवादी था

जम्मू/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान उमर लोन के रूप में हुई है, जो लश्कर-ए-तोएबा संगठन का श्रेणी ‘ए’ आतंकवादी था और वह वर्ष 2018 से सक्रिय था।
यहां मानसबल स्थित सेना की तृतीय सैक्टर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संबंधित सैक्टर के ब्रिगेडियर विपुल त्यागी ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर जिले के अरागाम इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल लगातार इलाके की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘कुछ विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर 16 जून रात को सेना, राज्य पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा बलों के एक घात दल ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि के बाद दल ने कार्रवाई की और एक आतंकवादी को मार गिराया।’ ब्रिगेडियर त्यागी ने बताया कि मारा गया आतंकवादी बारामूला जिले के वुसन खोई इलाके का निवासी था। लोन लश्कर-ए-तोएबा/टीआरएफ का एक श्रेणी ‘ए’ आतंकवादी था जो अप्रैल 2018 से सक्रिय था। टीआरएफ या ‘द रेजिस्टेंस फंट्र’, लश्कर का ही हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को गतिविधियों में उनकी संलिप्तता के आधार पर ए, बी या सी श्रेणी में रखा जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें