Site icon Dainik Savera Times

सूने घर में चोरों ने लगाई सेंध, गहने, नकदी समेत लाखों का सामान चोरी

जम्मू: श्रीनगर के बागत इलाके में एक सूने पड़े घर में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रु पए के सोने चांदी के गहनों, नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। सदर पुलिस थाने में चोरी के इस मामले की जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार बागत की जहांगीर कॉलोनी में रहने वाला एक परिवार दो दिन पहले किसी शादी समारोह में गया हुआ था। सोमवार को परिवार के सदस्य जब वापस लौटे तो देखा कि घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। भीतर जाकर उन्होंने पाया कि सारा सामान बिखरा पड़ा था अलमारियां खुली पड़ी थीं।

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और एफएसएल की टीम ने सबूतों को एकत्र किया। घर के सदस्यों ने बताया कि अभी 2 दिन पहले ही वह अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। इसी बीच चोरों ने घर के कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से करीब 4 से 5 लाख रु पए के गहने,5 से 6 लाख रु पए के तांबे के बर्तन,अन्य सामान और 2 से 3 लाख रु पए की नकदी चोरी कर ले गए हैं। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version