Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हादसा मंगलवार देर रात हुआ।पुलिस ने बताया, ’थाथरी से गंदोह जा रही एक निजी कार बम्बू में गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 वर्षीय लड़का घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।’ घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version