Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

लखनपुर में बिना तैयारी के शुरू हुआ टोल वसूली का काम, भारी जाम से जनता हलाकान

September 26, 2025

लखनपुर में बिना तैयारी के शुरू हुआ टोल वसूली का काम, भारी जाम से जनता हलाकान

Lakhanpur: करीब 28 दिन पहले टोल प्लाजा के पास स्थित कश्मीर कैनाल नहर टूटने से आई भीषण बाढ़ के चलते लखनपुर क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गया था। इस आपदा ने नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा के बुनियादी ढांचे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिससे टोल वसूली का कार्य पूरी तरह ठप हो गया था।लेकिन बुधवार की शाम 6 बजे अचानक टोल वसूली फिर से शुरू कर दी गई, जिससे हाईवे पर भारी जाम लग गया। स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को पूरी रात हालात संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, पहले पंजाब से जम्मू की ओर जाने वाले ट्रकों का वजन कांटा करने के बाद उन्हें बायपास रोड से निकाला जाता था। लेकिन अब टोल प्रबंधन द्वारा वजन कांटा की जगह पर मरम्मत कार्य के बाद ट्रकों को रॉन्ग साइड से निकाला जा रहा है, जिससे जाम की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष सनी शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिरुद्ध शर्मा, विकास कश्यप और मुकेश मल्होत्र पूर्व पार्षद सरदार दर्शन सिंह, काका राम ने कहा कि टोल प्लाजा पर अभी काम अधूरा है।

इन लोगों का कहना है कि लखनपुर म्युनिसिपालिटी एरिया में टोल टैक्स लागू नहीं होता, और यूनियन टेरिटरी क्षेत्र में टोल वसूली का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद टोल टैक्स लिया जा रहा है, जो आम जनता के साथ अन्याय है।स्थानीय संगठनों और नागरिकों ने सरकार से मांग की है कि जब तक सड़कों और पुलों की मरम्मत पूरी न हो और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू न हो,तब तक लखनपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली तत्काल प्रभाव से रोकी जाए।

नेशनल हाईवे पर रोज लगता जाम, राहगीर होते हैं परेशान

नैशनल हाईवे सांबा व घगवाल में हर दिन लगने वाले जाम से आम जन परेशन है। सप्ताह में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता कि जब सुबह से ही दो-तीन बार जाम की विकट समस्या न बनती हो। ऐसा नहीं कि इस समस्या से अधिकारियों को जूझना नहीं पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार भी बेपरवाह बने हुए है। नेशनल हाईवे में जाम लगने के ऐसे दो चिन्हित स्थान हैं। जहां सुबह होते ही आवागमन करने वालों को जूझना पड़ता है।

सांबा के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के पुल हो या फिर घगवाल घगवाल का मुख्य हाईवे हो वाहनों का रेला जल्दी निकलने की होड़ में निकलता है, तो उस दौरान दो-चार वाहनों के आड़े तिरङो घुस जाने से नैशनल हाईवे की यातायात व्यवस्था ठप हो जाती है। गुरुवार दोपहर में लगे आधा घंटा से अधिक जाम को ट्रैफिक पुलिस नहीं खुलवा सकी। जाम इस दौरान नैशनल हाईवे पर केवल वाहनों की कतारें लगी हुई थीं। प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है राहगीरों समेत कस्बेवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें