Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के इस जिले में Traffic police हुई सख्त, 147 बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज, 75 वाहन जब्त

October 18, 2024

जम्मू-कश्मीर के इस जिले में Traffic police हुई सख्त, 147 बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज, 75 वाहन जब्त

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 147 बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया और 75 वाहन जब्त किये हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने लगातार यातायात उल्लंघन की घटनाओं से निपटने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। इस अभियान में ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर नकेल कसी गयी है।

147 बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज, 75 वाहनों को किया जब्त

उत्तरी कश्मीर जिले में लगभग 147 बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया और 75 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि यातायात उल्लंघन के कारण हाल के महीनों में कई दुर्घटनाएं और हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, उल्लंघन करने वालों की ओर से लापरवाही से वाहन चलाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पुलिस ने क्षेत्र में ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट के सवारी करने वाले 75 दोपहिया वाहनों को जब्त किया और 147 उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। जांच चल रही है। इस अभियान का उद्देश्य यातायात उल्लंघनों पर अंकुश लगाना, कानून का पालन करने वाले नागरिकों के लिए सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और भविष्य में उल्लंघन करने वालों के लिए एक निवारक के रूप में कार्य करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें