Site icon Dainik Savera Times

श्रीनगर में टीआरएफ का आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा से संबंद्ध ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान फिरदौसाबाद बटमालू श्रीनगर निवासी मोहम्मद यावर रंगरेज़ के रूप में की गयी है। उसके पास से हथगोला भी बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version