Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

August 18, 2023

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से दो ग्रेनेड और पिस्तौल की आठ गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में शेर कॉलोनी तारजू में स्थापित एक संयुक्त जांच चौकी पर सुरक्षा बलों ने दो लोगों को रोका। दोनों ने संयुक्त दल को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। उनकी पहचान दरनाम्बल तारजू के निवासी मंजूर अहमद भट और तनवीर अहमद लोन के रूप में हुई।

प्रवक्ता ने कहा कि दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं और उनकी तलाशी के दौरान दो ग्रेनेड, पिस्तौल की आठ गोलियां और अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। प्रवक्ता ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें