Site icon Dainik Savera Times

Baramulla में मादक पदार्थ के दो तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से पुलिस ने गुरुवार को दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ और नकदी बरामद की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान सोपोर के सेमपोरा निवासी साकिब लतीफ सोफी और बागी सना बादामबाग सोपोर के अदनान नसीर बिसाती के रुप में की गई है। इन दोनों को जांच के दौरान डोवर क्रासिंग पट्टन से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इनके पास से 80 ग्राम चरस जैसा पदार्थ , स्पाज्मो प्रोक्सिवोन के 104 कैप्सूल के साथ 1,02,000 रुपये नकद बरामद किये गए। वे जिस वाहन में बारामूला से श्रीनगर जा रहे थे, वह भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन सतर्कता बरतते हुए उन्हें पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ एनडीपीसी अधिनियम के तहत पट्टन थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरु कर दिया गया है।

Exit mobile version