Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू के रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की अकारण गोलीबारी

November 9, 2023

जम्मू के रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की अकारण गोलीबारी

जम्मू: पाकिस्तानी रेंजर्स ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अकारण गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की। सूत्रों ने कहा, ‘‘सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।’’ अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।

बीएसएफ ने कहा, ‘8 और 9 नवंबर 2023 की रात पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ इलाके में अकारण गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया।‘ पिछले 10 दिन में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा यह तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है। जम्मू के अरनिया सेक्टर में 26 अक्टूबर को पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था। इसके बाद 17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स ने बीएसएफ जवानों पर अकारण गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए।

फरवरी 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच नए सिरे से युद्धविराम समझौते के बाद, सीमाओं पर अपेक्षाकृत शांति रही है। लेकिन हाल के दिनों में पाकिस्तान की ओर से उल्लंघन की घटनाएं सामने आई हैं। घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है। ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकवादियों के लिए हथियार गिराने के भी कई मामले सामने आए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें