उधमपुर में ग्राम रक्षा कर्मी ने की आत्महत्या
September 24, 2023
जम्मू: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में 53 वर्षीय ग्राम रक्षा कर्मी (वीडीजी) ने अपनी राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बाबू राम ने शनिवार को डुडु के रोऊं गांव में अपने घर पर आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।