Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हम आतंकवाद के संकट को हराने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध: Manoj Sinha

May 6, 2023

हम आतंकवाद के संकट को हराने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध: Manoj Sinha

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान के दौरान शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। एक आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा, “मैं आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान में शहीद होने वाले सेना के वीर जवानों के परिवार के प्रति अपनी दिली संवेदना प्रकट करता हूं। हम सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद के खतरे से लड़ने और उसे हराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।” बयान में कहा गया है, “उप राज्यपाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सेना तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें