Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में दिन के तापमान में वृद्धि के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना

श्रीनगर: मैदानी इलाकों में रु क-रु क कर हो रही बारिश और ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी के बाद मौसम विभाग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में दिन के तापमान में वृद्धि के साथ मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार ही जम्मू संभाग में कड़ाके की धूप निकली हुई है जिसने लोगों को धूप से बचने के लिए रंग-बिरंगे छाते लेने पर मजबूर कर दिया है।

तेज धूप के चलते दिन के तापमान में भी बढ़ौतरी महसूस की जा रही हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है लेकिन देर से दोपहर या शाम को गरज के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 10-12 मई तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि 13-15 मई के दौरान जम्मूकश्मीर में छिटपुट स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना है।

Exit mobile version