Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में शनिवार शाम तक मौसम रहेगा शुष्क

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार शाम तक मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।मौसम विभाग ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में शनिवार शाम तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। घाटी और जम्मू संभाग में कल दोपहर/शाम को आंधी आने की संभावना है।” श्रीनगर में 8.7, पहलगाम में 2.6 और गुलमर्ग में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। लद्दाख क्षेत्र के कारगिल में न्यूनतम तापमान 4.4 और लेह में 0.4 डिग्री सेल्यिस रहा। जम्मू में 20.5, कटरा में 18.2, बटोटे में 14.7, बनिहाल में 8.2 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा।

Exit mobile version