Site icon Dainik Savera Times

युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार, बाहरी लोगों को दिए जा रहे ठेके: उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में गैर-स्थानीय युवकों की लक्षित हत्याओं की निंदा करते हुए भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में हालात सामान्य होने का दावा करती हैं, लेकिन यहां तो आम नागरिक भी सुरक्षित नहीं है। उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को जम्मू पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के बाद यह बातें कहीं। इस दौरान उमर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपने ही नागिरकों की जासूसी कराई जा रही है। अब पुलिसकर्मी घर-घर जाकर पूछताछ कर रहे हैं। पूरे खानदान की तस्वीरें व अन्य जानकारियां जुटाईं जा रही हैं, जबकि ये काम जनगणना विभाग का होता है। सरकार को अब अपने ही लोगों पर भरोसा नहीं रह गया है। नेकां उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लोगों को परेशान किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। प्रदेश में सभी ठेके बाहरी लोगों को दिए जा रहे हैं। बिजली, पानी, रेत व अन्य संसाधन बाहर भेजे जा रहे हैं।

Exit mobile version