
नेशनल डेस्क: कौशाम्बी के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुंआडीह गांव स्थित गिट्टी प्लांट के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें: बगले में मृत पाए गए Hollywood Director रॉब रेनर और उनकी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस
मृतकों में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव निवासी श्रीचंद्र (22) पुत्र प्रेमचंद्र और जितेंद्र (24) पुत्र स्वर्गीय गोपी शामिल हैं। दोनों अपने दो अन्य दोस्तों के साथ एक ही बाइक से टेवां की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कुंआडीह गिट्टी प्लांट के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि जितेंद्र सहित दो अन्य युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं श्रीचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल श्रीचंद्र की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
Video: दिल्ली Pollution का असर अब Supreme Court पर, CJI ने दे डाला यह आदेश
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों में एक युवक हिनौता गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...