Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

केसीआर ने विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से लोगों तक पहुंचने को कहा

October 15, 2023

केसीआर ने विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से लोगों तक पहुंचने को कहा

हैदराबादः तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को पार्टी उम्मीदवारों से 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के दौरान जनता तक पहुंचने को कहा। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए केसीआर के नाम से जाने जाने वाले मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच या छह को छोड़कर सभी मौजूदा विधायकों को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है।

उन्होंने उम्मीदवारों को बी-फॉर्म देने से पहले उनसे बातचीत की। बी-फार्म इस बात का सबूत होता है कि किसी राजनीतिक दल ने चुनाव में किस उम्मीदवार को खड़ा किया है। केसीआर ने अगस्त में कुल 119 विधानसभा सीट में से 115 के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे। बीआरएस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पांच या छह को छोड़कर सभी मौजूदा विधायकों को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है।

मैं इसे लेकर खुश हूं। उन लोगों के लिए कई अवसर होंगे जिन्हें टिकट नहीं मिला है।’’ राव ने चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त कानूनी विशेषज्ञों तथा लेखा परीक्षकों की मदद लेने को कहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें