नेशनल डेस्क. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अपने पहले भारत दौरे पर पहुंचे हैं। उनका दो दिन का यह दौरा भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार, तकनीक और निवेश संबंधों को और मजबूत करने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) सुबह 10 बजे मुंबई में प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत–यूके विजन 2035 को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। यह वही योजना है जिसे पीएम मोदी की जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान स्टार्मर ने पूरा समर्थन दिया था। यह बैठक दोनों देशों के बीच लंबी अवधि की साझेदारी और सहयोग की दिशा तय करेगी।
विजन 2035 रोडमैप की समीक्षा
दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात में विजन 2035 रोडमैप की समीक्षा की जाएगी। इसके तहत दोनों देश व्यापार, तकनीक, रक्षा, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। साथ ही भारत–ब्रिटेन कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) और अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी बात होगी।
ये भी पढ़ें: Coldrif कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, दवा बनाने वाली कंपनी का मालिक गिरफ्तार
सीईओ फोरम और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में होंगे शामिल
बैठक के बाद दोपहर करीब 1:45 बजे पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम स्टार्मर मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में होने वाले सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 2:45 बजे दोनों नेता ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF 2025) के छठे संस्करण में पहुंचेंगे और वहां मुख्य भाषण देंगे।
75 देशों के प्रतिनिधि फिनटेक फेस्ट में होंगे शामिल
तीन दिन चलने वाले ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में 75 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख प्रतिभागी, 7500 कंपनियां, 800 वक्ता, 400 प्रदर्शक और 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संस्थान भाग ले रहे हैं। इनमें सिंगापुर का मौद्रिक प्राधिकरण (Monetary Authority of Singapore) और जर्मनी का ड्यूश बुंडे बैंक जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस को देश को बताना चाहिए कि 26/11 हमले के बाद जवाबी सैन्य कार्रवाई से किसने रोका था : PM Modi
भारत आने से पहले और मुंबई में कारोबारी नेताओं से मुलाकात के दौरान ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने कहा कि भारत के साथ हुआ व्यापार समझौता यूरोपीय संघ से बाहर आने के बाद ब्रिटेन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण समझौता है। यह केवल कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि विकास का लॉन्चपैड है। इस समझौते से भारत और ब्रिटेन दोनों को फायदा होगा। भारत में विकास बढ़ेगा तो ब्रिटेन में रोजगार और अवसर बढ़ेंगे।
वीजा में कोई ढील नहीं: स्टार्मर
भारत रवाना होने से पहले स्टार्मर ने स्पष्ट किया कि ब्रिटेन भारत के लिए वीजा नियमों में कोई छूट नहीं देगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और सांस्कृतिक रिश्ते बढ़ाने के बड़े अवसर हैं, लेकिन भारतीय कामगारों या छात्रों के लिए नए वीजा प्रावधान खोलने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।
पीएम मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए लिखा कि ब्रिटेन के अब तक के सबसे बड़े व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की ऐतिहासिक यात्रा पर आए पीएम स्टार्मर का स्वागत है। हमारे साझा विजन एक मजबूत और समृद्ध भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए हमारी बैठक का इंतजार है।
मुंबई में हुआ भव्य स्वागत
125 सदस्यीय बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचे पीएम स्टार्मर का मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गरमजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने ताज महल पैलेस होटल में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और कुछ हल्के-फुल्के पलों में सेल्फी लेते हुए भी नजर आए।
ये भी पढ़े- तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा
मेष: दिन शुभ रहेगा...