Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषित होने दिया, दिल्ली वासियों को इसका पानी पीने के लिए मजबूर किया: Amit Shah

January 30, 2025

केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषित होने दिया, दिल्ली वासियों को इसका पानी पीने के लिए मजबूर किया: Amit Shah

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख केजरीवाल ने भाजपा पर यमुना को जहरीला करने का आरोप लगाया है, क्योंकि उन्हें विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की आसन्न पराजय का आभास हो गया है। शाह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने नदी को प्रदूषित होने दिया और दिल्ली के लोगों को इसका पानी पीने के लिए मजबूर किया। रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने ‘आप’ के शासन के दौरान यमुना नदी की सफाई के लिए दी गई धनराशि के इस्तेमाल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और लोगों से दिल्ली में केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को सत्ता से हटाने का आह्वान किया।

शाह ने आरोप लगाया, ‘‘केजरीवाल ऐसे बहाने इसलिए बना रहे हैं क्योंकि उन्होंने यमुना की सफाई के लिए आया पैसा ‘आप’ के भ्रष्टाचार में लगा दिया।’ उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल चुनाव में अपनी (पार्टी की) हार को भांपकर ऐसी ओछी राजनीति कर रहे हैं।’ शाह ने आरोप लगाया कि यह केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार है जिसने यमुना को प्रदूषित होने दिया और दिल्ली के लोगों को इसका पानी पीने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा, ‘5 फरवरी दिल्ली की जनता के लिए ‘आप-दा’ को सत्ता से बाहर करने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जनादेश देने का मौका है.. भाजपा दिल्ली को नंबर एक राजधानी बनाएगी।’

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें