Site icon Dainik Savera Times

CBI द्वारा मनीष सिसोदिया से पूछताछ पर बोले केजरीवाल, देश सेवा के लिए जेल जाना दूषण नहीं, भूषण

नई दिल्ली (विनीत कपूर) : दिल्ली के शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से आज फिर CBI पूछताछ करेगी। वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है। उन्होंने कहा, कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फाँसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, जिस देश में गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले और उन बच्चों का भविष्य बनाने वाले जेल में हों और अरबों का घोटाला करने वाले प्रधान मंत्री के जिगरी दोस्त हों, वो देश कैसे तरक़्क़ी कर सकता है। केजरीवाल ने आगे ट्वीट करते हुए कहा, भगवान आपके साथ है मनीष। लाखों बच्चों और उनके माता-पिता की दुआएं आपके साथ हैं। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभू से कामना करता हूँ कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, माता-पिता और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे।

Exit mobile version