Site icon Dainik Savera Times

केजरीवाल मुख्यमंत्री आवास करेंगे खाली; सभी सरकारी सुविधाएं भी छोड़ देंगे: AAP

नई दिल्ली: दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन्हें मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ देंगे और 15 दिनों में अपना आधिकारिक आवास छोड़कर आम नागरिक की तरह रहने लगेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने यह बात उनके इस्तीफा देने के एक दिन बाद बुधवार को कही। पार्टी के वरिष्ठ नेता और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यहां एक पत्रकार वार्ता में कहा कि इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास छोड़ने का फैसला लिया।

Exit mobile version