Site icon Dainik Savera Times

केजरीवाल ने PM को लिखा पत्र; दिल्ली मैट्रो में छात्रों को छूट देने की मांग की

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों को दिल्ली मैट्रो के किराए में 50 प्रतिशत छूट देने की मांग की है। आप का यह पत्र ऐसे समय में जारी किया है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी करने वाली है। केजरीवाल ने घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी 5 फरवरी को होने वाले चुनावों में फिर से जीतेगी तो छात्रों को बसों में मुफ्त यात्र की सुविधा दी जाएगी। आप सरकार पहले से ही शहर में महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्र की सुविधा दे रही है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में महिलाएं पहले से ही मुफ्त बस यात्र का लाभ ले रही हैं। अब हम छात्रों (लड़कों) को भी ये सुविधा देंगे, ताकि उनका वित्तीय बोझ कम हो और शिक्षा को बढ़ावा मिले। केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि छात्रों को दी जाने वाली छूट का बोझ केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों को बराबर बराबर उठाना चाहिए। दिल्ली मैट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) में आप के साथ केंद्र सरकार भी साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल चुनावों के बाद शुरू की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: ‘धमकियों के साए में नहीं होगी बातचीत’, ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी स्पीकर का पलटवार

Exit mobile version