Site icon Dainik Savera Times

केजरीवाल का ईडी की हिरासत से पहला निर्देश, सीवर और पानी की समस्याओं का हो समाधान

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) की हिरासत से पहला लिखित आदेश भेजा है जिसमें उन्होंने जल मंत्री आतिशी को राष्ट्रीय राजधानी में सीवर और पानी की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं। केजरीवाल द्वारा ईडी हिरासत से भेजे गये आदेश की प्रति सुश्री आतिशी ने आज यहाँ साझा किया। मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में कहा,“ “मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी और सीवर की काफ़ी समस्याएँ हो रही हैं। इसे लेकर मैं चिंतित हूँ। चूँकि मैं जेल में हूँ, इस वजह से लोगों ज़रा भी तकलीफ़ नहीं होनी चाहिए। गर्मियां भी आ रही है। जहां भी पानी की कमी है, वहाँ उचित संख्या में टैंकरों का इंतज़ाम कीजिए। मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को उचित आदेश दीजिए ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। जनता की समस्या का तुरंत और समुचित समाधान होना चाहिए। ज़रूरत पड़ने पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना का भी सहयोग लें। वह आपकी ज़रूर मदद करेंगे।”

Exit mobile version