Site icon Dainik Savera Times

Kerala blasts : अमित शाह ने मुख्यमंत्री विजयन से बात की, NSG और NIA दल भेजे

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोच्चि में एक ईसाई समूह के कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाके के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की और स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री के राज्य सरकार की मदद करने के निर्देश के बाद आतंकवादी रोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) और आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के दलों को केरल भेजा जा रहा है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘गृह मंत्री ने धमाके के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए केरल के मुख्यमंत्री से बात की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को घटना की जानकारी दी।’’ कोच्चि के कलामासेरी में रविवार सुबह एक कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। कन्वेंशन सेंटर में मौजूद लोगों ने पत्रकारों को बताया कि धमाका सुबह की प्रार्थना के दौरान हुआ।

Exit mobile version