Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

By Election : सतीशन ने कांग्रेस की हार की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी लेने का किया वादा

November 5, 2024

By Election : सतीशन ने कांग्रेस की हार की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी लेने का किया वादा

Kerala By Election : केरल में विधानसभा एवं लोकसभा उपचुनावों के महज कुछ दिन रह जाने के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी.डी.सतीशन ने मंगलवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी को इन चुनावों में झटका लगता है तो एकमात्र वही उसके लिए जवाबदेह होंगे।

इन उपचुनावों में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) के प्रत्याशियों की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का पूरा तंत्र और उसके नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से काम कर रहे हैं तथा अगर जीत मिलती है तो वह सामूहिक प्रयास का परिणाम होगी।

वायनाड लोकसभा सीट तथा पलक्कड़ एवं चेलाक्कारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। वायनाड और पलक्कड़ UDF की मौजूदा सीट हैं जबकि चेलाक्कारा लंबे समय से मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का गढ़ रहा है।

सतीशन ने कहा, ‘‘ मैं चुनाव परिणाम की शत प्रतिशत जिम्मेदारी लूंगा। अगर जीत होगी तो वह सिर्फ मेरी नहीं होगी। वह सामूहिक काम का नतीजा होगा। पार्टी के सभी नेता बहुत प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं।’’ चुनावी राजनीति में चीजें अप्रत्याशित होने का संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि यदि पार्टी को कोई झटका लगता है तो इसके लिए पूरी तरह से वह जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने कहा वैसे तो तीनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में 13 नवंबर के लिए उपचुनाव निर्धारित था लेकिन पलक्कड़ में कालपथी रथ उत्सव के कारण वहां मतदान की तिथि बदलकर 20 नवंबर कर दी गयी है।

राहुल गांधी द्वारा वायनाड से इस्तीफा देने के बाद वहां उपचुनाव कराया जा रहा है। तो वही विधायकों– शाफी परामबिल और के.राधाकृष्णन के हाल के आम चुनाव में लोकसभा के लिए निर्वाचित हो जाने के बाद क्रमश: पलक्कड़ एवं चेलाक्कारा में उपचुनाव की जरूरत हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें