Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kerala: 4 महीने से अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर बैठ अपने मालिक का इंतजार कर रहा कुत्ता…वफादारी जीत रही दिल

November 5, 2023

Kerala: 4 महीने से अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर बैठ अपने मालिक का इंतजार कर रहा कुत्ता…वफादारी जीत रही दिल

नेशनल डेस्क: फिल्मों में आपने देखा होगा कि कुत्ता अपने मालिक के लिए क्या कुछ नहीं कर जाता, यहां तक कि अगर कोई डुप्लिकेट भी आ जाए तो भी वह अपने असली मालिक को पहचान जाता है। वैसे भी जिन लोगों ने घरों में कुत्ते रखे होते हैं, उनका अपने मालिक के साथ काफी लगाव हो जाता है।

 

एक ऐसा ही मामला देखने को मिल रहा इन दिनों केरल में। जहां एक कुत्ता अपने मालिक की मौत के बाद से मुर्दाघर के बाहर इंतजार कर रहा है। कुत्ता शायद नहीं जानता है कि उसका मालिक अब इस दुनिया में नहीं रहा। सोशल मीडिया पर कुत्ते का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अस्पाल मुर्दाघर के बाहर बैठ नजर आ रहा है।

 

अस्पताल के परिचारक राजेश कुमार ने बताया कि करीब चार महीने पहले हमने इसे मुर्दाघर के बाहर बैठा देखा लेकिन तब किसी ने इतना ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब 2-3 दिन हो गए तो हमने आसपास पूछा तो वहां किसी ने बताया कि एक मरीज के साथ यह कुत्ता असपताल आया था। जिसकी मौत हो चुकी है। वहीं राजेश कुमार का कहना है कि हमें उस मरीज की पहचान भी नहीं है जिसके साथ यह कुत्ता अस्पताल आया था।

 

जिला अस्पताल के अधिकारी ने कुत्ते के मालिक की पहचान करने में असमर्थ रहे हैं। वहीं कुत्ते की बेबसी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने मालिक का इंतजार यहां बैठकर कर रहा है। कुत्ता शवगृह में शवों को ले जाने वाले रैंप पर दिखाई देता है। हालांकि यह मोर्चरी गेट से आगे नहीं बढ़ता, बल्कि वहीं खड़े होकर इंतजार करता है। कुत्ता अक्सर पास के फिजियोथेरेपी विभाग की इमारत में जाता है, लेकिन रात में मुर्दाघर में लौट आता है।

 

कुत्ता वहां के आसपास के अवारा कुत्तों के साथ भी घुलता-मिलता नहीं है। डॉ. माया गोपालकृष्णन कुत्ते को खाना देते हैं। उन्होंने कहा, यह कुत्ता ना तो अंडा खाता है और ना ही मछली, यहां तक कि उसे चावल भी पसंद नहीं है। डॉ. माया गोपालकृष्णन ने कुत्ते का नाम रामू रखा है। वहीं सोशल मीडिया कुत्ते का वीडियो वायरल होने के बाद कन्नूर की एक महिला ने इसे गोद लेने के लिए अस्पात से संपर्क किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें