Site icon Dainik Savera Times

Kerala Elections 2026: BJP ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

BJP appoints

BJP appoints

नेशनल डेस्क: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है।

पिनरई विजयन के खिलाफ रंजीत को उतारा 

इस दूसरी लिस्ट की सबसे बड़ी बात यह है कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के खिलाफ धर्मदम सीट से रंजीत को उम्मीदवार बनाया है। यानी इस सीट पर सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होंगे, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

इस सूची में मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन का नाम भी शामिल है। बीजेपी ने उन्हें एर्नाकुलम सीट से टिकट दिया है। राजशेखरन पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें 2021 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।


इसके अलावा, डॉ. रॉबिन राधाकृष्णन को कुंदरा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वे बिग बॉस मलयालम शो से काफी चर्चा में आए थे। अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो अश्विनी एमएल कासरगोड़ सीट से चुनाव लड़ेंगी। एडवोकेट बी गोपालकृष्णन गुरुवयूर से मैदान में होंगे। पीआर शिवाशंकर एर्नाकुलम से चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी ने कुल 13 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे

इस दूसरी सूची में कुल 6 महिला उम्मीदवारों को जगह दी गई है। पहली लिस्ट में 7 महिला उम्मीदवार थीं। इस तरह अब तक बीजेपी ने कुल 13 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। कुल मिलाकर, बीजेपी ने केरल चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और बड़े नेताओं के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

Exit mobile version