Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

केरल: त्रिशूर में दो जौहरियों से 1.8 करोड़ रुपये का सोना लूटा

September 9, 2023

केरल: त्रिशूर में दो जौहरियों से 1.8 करोड़ रुपये का सोना लूटा

त्रिशूर: केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन के पास कथित तौर पर चार लोगों के एक समूह ने जिले के दो जाैहरियों से करीब 1.8 करोड़ रुपये मूल्य का सोना लूट लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि त्रिशूर निवासी दोनों जाैहरी शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन जा रहे थे तभी एक गिरोह ने उन्हें रोक लिया और उनका आभूषणों से भरा बैग छीन लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लूटे गये सोने के आभूषणों का वजन करीब 3.2 किलोग्राम है। पुलिस ने बताया कि दोनों जाैहरी साझेदार हैं और शहर में अपना कारोबार चला रहे हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें