Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kerala पर्यटक नौका हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 22, 8 उपचाराधीन

May 8, 2023

Kerala पर्यटक नौका हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 22, 8 उपचाराधीन

मलप्पुरमः केरल में थूवलथीरम तट के निकट पर्यटक नौका दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी हैं। जिले के अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम को नौका डूबने के बाद आठ लोगों को सुरक्षित निकाला गया और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज हो रहा है। नौका में 30 से अधिक लोग सवार थे, यह नौका थूवलथीरम तट के निकट तानुर में शाम करीब साढ़े सात बजे डूब गई थी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और तटरक्षकों की टीम मौके पर पहुंच गई हैं तथा लापता लोगों की तलाश का अभियान जारी है।

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन 22 लोगों के शव बरामद हुए हैं उन सभी की पहचान कर ली गई है। अधिकारी ने कहा, कि ‘हमने सभी एजेंसियों से मदद का अनुरोध किया है। एनडीआरएफ और तटरक्षक की टीम पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। हमने नौसेना से भी मदद का अनुरोध किया है।’’ अधिकारी ने कहा कि नौका में वास्तव में कितने लोग सवार थे, अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन दिन में दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे, जहां मंत्री पी. ए. मोहम्मद रियास और वी. अब्दुरहीमन के नेतृत्व में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार ने सोमवार को एक दिवसीय शोक की घोषणा की है और सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें