Site icon Dainik Savera Times

Kerala भाजपा को कभी नहीं करेगा स्वीकार, Nitesh Rane को किया जाए बर्खास्त : KC Venugopal

Kerala Never Accept BJP

Kerala Never Accept BJP

Kerala Never Accept BJP : कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणो के विवादित बयान को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राणो के बयान पर थोड़ी भी शर्मिंदगी है तो उन्हें राणो की तत्काल बर्खास्तगी सुनिश्चित करनी चाहिए। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह दावा भी किया कि केरल ने भाजपा को आज तक स्वीकार नहीं किया है और कभी करेगा भी नहीं।

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणो ने गत रविवार को पुणो जिले की पुरंदर तहसील में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था, कि ‘केरल ‘मिनी पाकिस्तान’ है। आतंकवादियों ने (पहले) राहुल गांधी को वोट दिया और अब उनकी बहन प्रियंका गांधी को वोट दिया है।’’ केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, कि ‘भाजपा समय-समय पर केरल के खिलाफ जहर उगलने के लिए अपने नफरत फैलाने वाले नेताओं को आगे करती है। ‘मिनी पाकिस्तान’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल दर्शाता है कि उनके मन में केरल के लोगों के प्रति कितनी गहरी दुश्मनी है।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के लिए केरल एक मॉडल राज्य है जो मानव विकास सूचकांक, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और समग्र जीवन स्तर में लगातार शीर्ष पर रहा है तथा सहस्नब्दियों से केरल सभी धर्मों और संप्रदायों के बीच सांप्रदायिक सद्भाव तथा भाईचारे का प्रतीक रहा है। केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि समतावाद, समावेशिता और सामाजिक न्याय की वकालत करने वाले श्री नारायण गुरु, चट्टंबी स्वामीकल और महात्मा अय्यंकाली की भूमि के लिए अपमानजनक भाषा का उपयोग करना इस बात का प्रतीक है कि भाजपा अपने ही देश के नागरिकों के प्रति किस तरह की उपेक्षा का भाव रखती है।

उन्होंने कहा, कि ‘अगर प्रधानमंत्री मोदी राणो के बयान पर थोड़ा भी शर्मिंदा हैं तो उन्हें राणो की तत्काल बर्खास्तगी सुनिश्चित करनी चाहिए।’’ कांग्रेस नेता कहा कि केरल के लोगों ने भाजपा को अस्वीकार कर दिया है और वे कभी भी उसे स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि वह इस राज्य के सौहार्दपूर्ण माहौल की सुंदरता को नहीं समझती।

Exit mobile version