Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब ‘खान सर’ पर उनके चाचा के आरोप, बताया- नटवरलाल

June 7, 2026

अब ‘खान सर’ पर उनके चाचा के आरोप, बताया- नटवरलाल

नई दिल्ली। फायरिंग मामले में घिरे ‘खान सर’ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके चाचा इमरान अहमद और निसार अहमद ने उन पर आरोप लगाते हुए कई दावे किए हैं। इससे मामला और ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है।

‘खान सर’ फायरिंग मामले में वे पहले से ही कानूनी मुश्किलों में घिरे हैं। अब उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने भी उनके खिलाफ गंभीर बयान दिए हैं। इससे मामला और बढ़ गया है। देवरिया के रहने वाले उनके चाचा निसार अहमद ने ‘खान सर’ की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि ‘खान सर’ के पास कोई विशेष शैक्षणिक डिग्री नहीं है। उनके अनुसार उनकी डिग्रियां संदिग्ध हैं और वे केवल बोलने की शैली के कारण लोकप्रिय हुए हैं। इसी मामले में देवरिया के भाटपाररानी निवासी और खान सर के चाचा इमरान अहमद ने भी गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने ‘खान सर’ को ‘नटवरलाल’ जैसी छवि वाला व्यक्ति कहा। उसने यह भी दावा किया कि ‘खान सर’ अपने विरोधियों को फंसाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में रौशन आनंद को फंसाने के पीछे भी एक साजिश हो सकती है। उनका कहना है कि खान सर छात्रों के बीच भ्रम फैलाते हैं और पढ़ाई के दौरान कई बार राजनीतिक बातें भी शामिल करते हैं। चाचा इमरान ने आगे कहा कि खान सर ‘शिक्षा माफिया’ की तरह काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास के जरिए छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संस्थान में प्रचार और दावों में पारदर्शिता नहीं है।

उन्होंने यहां तक कहा कि खान सर खुद को जरूरत से ज्यादा बड़ा दिखाते हैं और छात्रों की वास्तविक जानकारी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। बिहार फायर सर्विस की जांच में भी कोचिंग संस्थान को लेकर सवाल उठे हैं। DIG मनोज नट के अनुसार, संस्थान में फायर सेफ्टी से जुड़ी कई कमियां पाई गई हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के अंदर सभी खामियां दूर नहीं की गईं तो कोचिंग सेंटर को सील किया जा सकता है। इससे संस्थान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। फायरिंग केस में खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में उनकी कानूनी टीम सक्रिय हो गई है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें