Site icon Dainik Savera Times

खांडू ने सिक्किम आपदा में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया। श्री खांडू ने लापता सेना के जवानों के सुरक्षित बचाव के लिए प्रार्थना की। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, “सिक्किम में अचानक आई बाढ़ के कारण घटित हुई दुर्घटना के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। बहुमूल्य जीवन की हानि स्तब्ध करने वाली है। शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। सेना के लापता जवानों के सुरक्षित बचाव के लिए प्रार्थना करता हूं।’

Exit mobile version