Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : विनेश के समर्थन में खाप, बोली- अन्याय बर्दाश्त नहीं

चरखी दादरी। कांग्रेस की विधायक और अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में सर्वजातीय फोगाट खाप सामने आ गई है। खाप विनेश पर कार्रवाई को गलत ठहराया।

बेटियों पर अन्याय नहीं सहेगा समाज

खाप के प्रधान सुरेश फोगाट ने डब्ल्यूएफआई की ओर से कहा गया कि समाज अपनी बेटियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने साफ कहा कि विनेश ने देश के लिए वर्षों तक संघर्ष किया है और उनका सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने कहा कि विनेश फोगाट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर भारत और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विनेश में कायम है मेडल जीतने का जज्बा

विधायक बनने के बाद भी उनके अंदर मेडल जीतने का वही जज्बा कायम है। ऐसे खिलाड़ी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ने वाली है। सुरेश फोगाट ने डब्ल्यूएफआई की ओर से लगाए प्रतिबंध पर कहा कि अगर बेटियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार होगा तो फोगाट खाप हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। जरूरत पड़ने पर पूरे हरियाणा की खाप पंचायतें एकजुट होकर विनेश के समर्थन में उतरेंगी। विनेश फोगाट को 26 जून तक अयोग्य घोषित किया है।

टूर्नामेंट में खेलने से रोकने की कोशिश

उन पर डोपिंग नियमों के उल्लंघन और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं। प्रतियोगिता से पहले उन्हें 15 पेज का नोटिस भी जारी किया गया था। वहीं, कुछ दिन पहले विनेश ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि उन्हें टूर्नामेंट में खेलने से रोकने की कोशिश की जा रही है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version