Site icon Dainik Savera Times

खरगे और राहुल ने PM मोदी को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं, की दीर्घायु होने की कामना

 

हैदराबाद: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।” वहीं, राहुल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” प्रधानमंत्री मोदी रविवार को 73 साल के हो गए।

Exit mobile version