Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

खरगे ने संसद के विशेष सत्र से पहले पांच सितंबर को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों की बैठक बुलाई

September 3, 2023

खरगे ने संसद के विशेष सत्र से पहले पांच सितंबर को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों की बैठक बुलाई

नई दिल्लीः संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकाजरुन खरगे ने पांच सितंबर को ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों के सांसदों की एक बैठक बुलाई है। सूत्रों ने कहा कि विपक्षी दल 18 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले आगामी विशेष सत्र के लिए अपनी रणनीति तय करेंगे। उन्होंने बताया कि खरगे ने यहां राजाजी मार्ग स्थित अपने आवास पर यह बैठक बुलाई है। संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र का एजेंडा अभी तक स्पष्ट नहीं है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस) के घटक दल एकजुट हैं और 2024 के लोकसभा चुनावों के साथ-साथ विभिन्न मोचरें पर एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने की योजना बना रहे हैं। गठबंधन के सहयोगी दलों ने संसद के मानसून सत्र के दौरान भी एकजुटता प्रर्दिशत की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें