Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

खड़गे, राहुल ने जम्मू-कश्मीर में सेना, पुलिसकर्मियों की शहादत पर जताया शोक

September 14, 2023

खड़गे, राहुल ने जम्मू-कश्मीर में सेना, पुलिसकर्मियों की शहादत पर जताया शोक

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना के एक कर्नल, मेजर और एक डीएसपी की शहादत पर शोक जताया और कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।

खड़गे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा : ‘हमारे बहादुर सेना कर्मयिों और एक डीएसपी ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक मुठभेड़ में आतंकवादियों से लड़ते हुए देश के बहादुरों सर्वोच्च बलिदान दिया है। हम उनकी शहादत से बेहद दुखी हैं। शहीदों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।‘उन्होंने कहा, ‘भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।‘ राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक आतंकवादी मुठभेड़ में हमारी सेना के दो अधिकारियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी की शहादत की खबर बेहद दुखद है। इस कठिन समय में, मैं शहीदों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भारत की रक्षा के लिए उनके बलिदान को पूरा देश हमेशा याद रखेगा।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें