Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Khesari Lal Yadav का ‘पवन सिंह’ पर बड़ा पलटवार, कहा- “कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं”

November 4, 2025

Khesari Lal Yadav का ‘पवन सिंह’ पर बड़ा पलटवार, कहा- “कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं”

Khesari Lal Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल अब सियासी के साथ-साथ भोजपुरी रंग में भी रंग चुका है। छपरा सीट पर पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान होना है, लेकिन उससे पहले भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे खेसारी लाल यादव और पवन सिंह आमने-सामने आ गए हैं। राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव जहां चुनावी मैदान में हैं, वहीं पवन सिंह एनडीए के लिए प्रचार कर रहे हैं। दोनों कलाकारों के बीच जारी बयानबाज़ी ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।

पवन सिंह के बयान पर खेसारी का करारा जवाब
हाल ही में पवन सिंह ने खेसारी लाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि “वो एक पानी पर नहीं रहते।” इस पर खेसारी ने जवाब देते हुए कहा, “वो मेरे बड़े भाई हैं, लेकिन किसी के कर्म ही उसे बड़ा बनाते हैं। मैंने हमेशा कहा कि मैं पवन भैया और दिनेश भैया की वजह से आज यहां हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो मेरे भगवान हैं। मैं किसी पर निजी टिप्पणी नहीं करता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा – कम से कम मैं एक बीवी के साथ तो रहता हूं।”

“विकास पर बात करो, सिर्फ मंदिर पर नहीं”
खेसारी लाल यादव ने अपने हालिया बयान में “मंदिर-अस्पताल” टिप्पणी पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया है।उन्होंने कहा, “मैंने कहा था कि राम मंदिर बनाना जरूरी है, लेकिन अस्पताल, शिक्षा और रोजगार भी उतने ही जरूरी हैं। मंदिर हमारे बच्चों का भविष्य तय नहीं करेगा, ये काम स्कूल और नौकरियां करेंगी।” उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग चुनाव के दौरान जनता को ‘मंदिर-मस्जिद’ के मुद्दे में उलझाकर असली सवालों से भटकाने की कोशिश करते हैं। “अगर आप उनसे विकास के बारे में पूछेंगे, तो वे आपको धर्म और सनातन के नाम पर उलझा देंगे। मैं किसी से नहीं डरता। मैं लोगों के मुद्दों पर बात करता रहूंगा।”

छपरा सीट पर दिलचस्प मुकाबला
छपरा विधानसभा सीट इस बार खास चर्चा में है क्योंकि यहां दो बड़े भोजपुरी सितारों के बीच सियासी जुबानी जंग जारी है। राजद ने खेसारी लाल यादव को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है, जबकि एनडीए के प्रचार अभियान में पवन सिंह लगातार रैलियां कर रहे हैं।

जनता की निगाहें छपरा पर
अब सबकी निगाहें 6 नवंबर पर टिकी हैं, जब छपरा में वोटिंग होगी। जहां एक ओर मंचों पर राजनीतिक नारे गूंज रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भोजपुरी सिनेमा की चमक ने इस सीट को बिहार चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में शामिल कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें