Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेमिका के साथ मिलकर घोटा पत्नी का गला, चोट के भी निशान

May 30, 2026

प्रेमिका के साथ मिलकर घोटा पत्नी का गला, चोट के भी निशान

रोहतक। नेहरू कॉलोनी में किराये पर रह रहीं भजन गायिका चिंकी उर्फ सिरमन की हत्या हो गई। यह हत्या किसी और नहीं बल्कि उसी के पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर की। भजन गायिका चिंकी की ससुराल जींद के जुलाना व मायका निडाना गांव में है। पुलिस ने मृतका के भाई दीपू के बयान पर आरोपी पति और प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

10 साल पहले हुई थी चिंकी की शादी

जींद के निडाना गांव, हाल में किरायेदार नेहरू कॉलोनी निवासी दीपू ने बताया कि उनकी चार बहनें और वे दो भाई हैं। चिंकी दूसरे नंबर की थीं। वह उनसे छोटे हैं। 10 साल पहले चिंकी उर्फ सिमरन की शादी जुलाना निवासी गोविंदा से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। इसमें सात साल की बेटी नंदिनी और पांच साल का बेटा यश है। चिंकी उनके मकान से चार गली छोड़कर ममता के मकान में किराये पर रहती थीं। शुक्रवार सुबह 8 बजे चिंकी का जेठ राकेश और जेठानी टीना जुलाना से घर आए। बोले-गोविंदा और चिंकी का झगड़ा हो गया है। साथ में पूजा भी है। वे तुरंत चिंकी के किराये के मकान में पहुंचे। घर पर कोई नहीं मिला। एक कमरे में चिंकी का शव फर्श पर था। उसके जीजा गोविंदा ने पूजा के साथ मिलकर चिंकी की हत्या की है।

गले पर रस्सी और चेहरे पर चोट के निशान

पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की। गले पर रस्सी का निशान था। चेहरे और पेट पर भी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को मौके पर रस्सी भी बरामद हुई है। अंदेशा है कि इसी से चिंकी का गला घोंटा होगा। एसपी गौरव राजपुरोहित ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं। चिंकी की मां कमलेश ने बताया कि उनकी बेटी की सात साल की बेटी नंदनी और पांच साल का बेटा यश भी है। रात को चिंकी की हत्या के बाद आरोपी पति गोविंदा व उसकी प्रेमिका पूजा दोनों बच्चों को भी साथ ले गए हैं। कहीं उनके साथ भी कोई अनहोनी न कर दें। पुलिस से मांग की है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों बच्चों को बरामद किया जाए।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें