Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kiran Choudhry ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया

August 22, 2024

Kiran Choudhry ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया

चंडीगढ़: हरियाणा से राज्यसभा उप चुनाव के लिए किरण चौधरी ने बुधवार को भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत भाजपा विधायकों के अतिरिक्त जेजेपी के विधायक जोगी राम सिहाग, रामनिवास सुरजाखेड़ा, रामकुमार गौतमऔर हलोपा विधायक गोपाल कांडा नामांकन पत्र भरते समय साथ रहे। चूंकि एक ही नामांकन पत्र आया है इसलिए किरण चौधरी का राज्यसभा सदस्य चुना जाना तय है। नामांकन पत्र भरने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दैनिक सवेरा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि किरण चौधरी वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। इसलिए भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायकों के साथ-साथ जेजेपी के जोगी राम सिहाग, रामनिवास सुरजाखेड़ा, रामकुमार गौतम और हलोपा के गोपाल कांडा भी साथ थे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी और भारी बहुमत से बनेगी। इस अवसर पर हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देव, सांसद कृष्ण लाल पंवार समेत प्रदेश के मंत्री, विधायक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें