Site icon Dainik Savera Times

कीर्तनकार बाबा महाराज सातारकर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: प्रसिद्ध कीर्तन कलाकार बाबा महाराज सातारकर का गुरुवार को नवी मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। दुनिया भर में एक मूर्धन्य कीर्तन कलाकार के रूप में पहचान रखने वाले श्री सातारकर ने वारकरी संप्रदाय की 500 वर्षों की सेवा की परंपरा को संरक्षित किया था। बाबा महाराज बचपन से ही अपने दादा और माता-पिता के साथ यात्रा करते थे और 83 वर्ष की आयु में भी उन्होंने यह क्रम जारी रखा। बाबा महाराज को बचपन से ही इस क्षेत्र में उनके दादा दादा महाराज द्वारा प्रशिक्षित और निर्देशित किया गया था। सतारा में पांच फरवरी, 1936 को जन्मे बाबा महाराज ने चार साल की उम्र में ‘कीर्तन’ गाना शुरू किया और दादा महाराज की शैली में गाया। पोते के रूप में बाबा महाराज ने अपने दादा के सभी अच्छे गुणों को आत्मसात करने का प्रयास किया।

Exit mobile version