Kisan Union Raises Punjab Issues : मोगा। अनाज मंडी में किरती किसान यूनियन की ओर से किसानों और पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विशाल एकत्रीकरण किया गया। किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंजाब के पानी, बीबीएमबी, नशे और कृषि में कॉरपोरेट दखल समेत कई मुद्दे उठाए।
एकत्रीकरण में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। मीडिया से बातचीत करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि यह एकत्रीकरण भाजपा और आरएसएस की नीतियों के विरोध में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान देशभर के किसानों ने लंबे समय तक संघर्ष किया था। किसान नेताओं ने दावा किया कि इस आंदोलन के दौरान करीब 750 किसानों की मौत हुई थी।