Site icon Dainik Savera Times

जानिए भारत के ऐसे खतरनाक जासूस के बारे में जो पाकिस्तान आर्मी में रहा था मेजर, जिसे इंदिरा गांधी ने दिया था ‘ब्लैक टाइगर’ का नाम

Ravindra Kaushik: रविन्द्र कौशिक का जन्म साल 1952 में राजस्थान के गंगानगर में एक पंजाबी परिवार में हुआ। रविन्द्र कौशिक को बचपन से ही अभिनय करने का शौक था। साल 1975 में स्नातक की पढ़ाई के दौरान रविन्द्र कौशिक ने नेशनल ड्रामा प्रेजेंटेशन में भाग लिया। इस दौरान भारत की खुफिया एजेंसी रॉ की नजर रविन्द्र कौशिक पर पड़ी। रविन्द्र कौशिक भी देश की सेवा करना चाहते थे, इसलिए वह स्नातक की पढ़ाई करने के बाद खुफिया एजेंसी रॉ में शामिल हो गए।

कैसे रॉ के संपर्क में आए कौशिक

रवीन्द्र कौशिक इतने हैंडसम हुआ करते थे कि उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार विनोद खन्ना से होती थी. एक बार लखनऊ में नेशनल लेवल की ड्रामेटिक मीटिंग में वो रॉ के संपर्क में आए थे. तब उनको अधिकारियों ने बुलाकर रॉ के बारे में बताया था और दो साल की ट्रेनिंग दी गई थी. उनको मुस्लिम रीति-रिवाज, उर्दू और अरबी बोलना सिखाया गया था.और पाकिस्तान की जगहों के बारे में बताया गया था। बाकी पंजाबी बोलना तो उनको आता ही था, क्योंकि उनका घर राजस्थान और पंजाब सीमा के पास ही था. वो बहुत अच्छी एक्टिंग करते थे, इसलिए उनको लंबे वक्त के लिए भेजे जाने का फैसला किया गया था. जब रविन्द्र कौशिक पूरी तरह से तैयार हो गए तो उन्हें नबी अहमद शकीर बनाकर पाकिस्तान भेजा गया। पाकिस्तान पहुंचने के बाद रविन्द्र कौशिक ने कराची के लॉ कॉलेज में एडमिशन लिया और कानून में स्नातक की डिग्री हासिल की।

रविन्द्र कौशिक की पत्नी 

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक दिन सेना में भर्ती को लेकर अखबार में एक विज्ञापन देखा और पहुंच गए सेना में भर्ती होने के लिए इसके बाद रविन्द्र कौशिक पाकिस्तान आर्मी में भर्ती हो गए।देखते ही देखते वह मेजर के पद तक पहुंच गए. पाकिस्तान में रहने के दौरान रविन्द्र कौशिक को एक पाकिस्तानी लड़की अमानत से प्यार हो गया। रविन्द्र कौशिक ने अमानत से शादी की और उनकी एक बेटी भी हुई। रविन्द्र कौशिक ने साल 1979 में 1983 के बीच भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को पाकिस्तान से कई ख़ुफ़िया जानकारी भेजी। जिससे भारत को काफी मदद मिली।

ब्लैक टाइगर 

उनके शानदार काम के कारण रविन्द्र कौशिक को भारतीय खुफिया एजेंसी में ब्लैक टाइगर के नाम से जाना जाने लगा। रविन्द्र कौशिक को यह नाम भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था। रविन्द्र कौशिक जिस तरह से पाकिस्तानी सेना में आगे बढ़ रहे थे, उससे उम्मीद लगाई जा रही थी कि किसी दिन वह पाकिस्तानी सेना के चीफ भी बन सकते थे। हालांकि 1983 में एक गलती के कारण रविन्द्र कौशिक की पहचान पाकिस्तान में उजागर हो गई। दरअसल साल 1983 में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने रविन्द्र कौशिक की मदद के लिए दूसरे जासूस को पाकिस्तान भेजा, लेकिन उसे पाकिस्तान की खुफ़िया एजेंसी ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी के सामने रविन्द्र कौशिक की पहचान उजागर कर दी।

कैसे हुई मौत

गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान ने रवींद्र कौशिक के 18 साल नर्क जैसे बना दिए थे. रवींद्र कौशिक को बुरी तरह से टॉर्चर किया गया था. लेकिन उन्होंने अपना मुंह नहीं खोला. लेकिन रॉ और भारत सरकार उनको पहचानने से इनकार कर चुके थे. परिवार ने भारत सरकार से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की थी. ऐसा नहीं है कि जासूसों को छुड़ाया नहीं जा सकता था. जासूसों की भी अदला बदली हो सकती थी. लेकिन उस वक्त सरकार ने कोई मदद नहीं की. रवींद्र कौशिक को पाकिस्तान की कई जेलों में ट्रांसफर किया गया था, बाद में उनको दिल और टीबी की बीमारी हो गई थी. साल 2001 में उन्होंने पाकिस्तान में ही आखिरी सांस ली. मौत के बाद भी उनको अपने मुल्क की जमीन तक नसीब नहीं हुई।

रविन्द्र कौशिक का नाम आज भी भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के सर्वश्रेष्ठ इंटेलीजेंस ऑफिसर में सबसे ऊपर आता है। वह भारत मां के वीर सपूत है। रविन्द्र कौशिक ने अपनी पूरी जिंदगी देश के लिए कुर्बान कर दी। वह जीए तो देश के लिए और मरें भी देश के लिए। माना जाता है कि सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ रवींद्र कौशिक की ज़िंदगी से प्रेरित थज़ ज़

ये भी पढ़ें- ‘Swayambhu’ में Nikhil Siddhartha का रोल क्यों है सबसे अलग? डायरेक्टर ने बताया सच

Exit mobile version