Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्वविद्यालय बैंक खाते में सेंधमारी, निकाले 1.58 करोड़ रुपये, बैंककर्मी समेत 3 गिरफ्तार

February 25, 2025

विश्वविद्यालय बैंक खाते में सेंधमारी, निकाले 1.58 करोड़ रुपये, बैंककर्मी समेत 3 गिरफ्तार

Kolhan University : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में कोल्हान विश्वविद्यालय के बैंक खाते से 1.58 करोड़ रुपये निकालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति के बयान के आधार पर 19 फरवरी को मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज किया गया।

SIT का गठन-
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। शेखर ने बताया कि जांचकर्ता तलाशी के लिए ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के अलावा राज्य के अन्य जिलों जैसे रामगढ़, रांची और बोकारो भी गए थे। जांच के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार लोगों की पहचान-
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान रामगढ़ जिले के धनंजय कुमार प्रजापति (35), रांची में ईएसएएफ बैंक के सहायक प्रबंधक संजय कुमार (35) और बोकारो जिले में यस बैंक की कर्मचारी अमृता शर्मा (26) के रूप में हुई है।

SIT लेन दें पर रोक लगाने पर सफल हुई-
उन्होंने बताया कि SIT ने झारखंड और अन्य राज्यों के विभिन्न बैंकों से संपर्क किया और कुल 1.58 करोड़ रुपये में से 93 लाख रुपये की राशि के लेनदेन पर रोक लगाने में सफल रही। उन्होंने कहा कि जांच जारी है तथा बाद में अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें