Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kolkata: एक साथ 1 लाख लोग करेंगे भगवद्गीता का पाठ…PM मोदी भी हो सकते हैं शामिल

November 21, 2023

Kolkata: एक साथ 1 लाख लोग करेंगे भगवद्गीता का पाठ…PM मोदी भी हो सकते हैं शामिल

नेशनल डेस्क: कोलकाता में करीब एक लाख लोग एक साथ भगवद्गीता का पाठ करेंगे और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां मौजूद रह सकते हैं। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘एक लाख गीता पाठ’ कार्यक्रम 24 दिसंबर को शहर के मध्य में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया, ‘‘हमने प्रधानमंत्री मोदी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है और उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उस दिन एक लाख लोग एक साथ भगवद्गीता का पाठ करेंगे।’’

 

भाजपा के प्रदेश प्रमुख ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कई धार्मिक समूह एक साथ आए हैं। मजूमदार ने दावा किया, ‘‘यह एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम होगा।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल सी वी आनंद बोस और राज्य की अन्य हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा। मजूमदार ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है और हम इसका आयोजन नहीं कर रहे हैं।’’ हालांकि, सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दावा किया 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा।

 

TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, यह बिल्कुल स्वाभाविक है कि भाजपा नेता राज्य का बार बार दौरा करेंगे। हमने 2019 के लोकसभा चुनावों और 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले इस प्रवृत्ति को देखा है। लेकिन, इससे कोई फायदा नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें