Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kolkata: RG Kar Medical College में मिला लावारिस बैग, मंचा हड़कंप, बम स्क्वॉड बुलाया गया

September 12, 2024

Kolkata: RG Kar Medical College में मिला लावारिस बैग, मंचा हड़कंप, बम स्क्वॉड बुलाया गया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया जिसके बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। एक टीवी चैनल पर प्रसारित वीडयो के अनुसार, बम निरोधक दस्ता खोजी कुत्तों के साथ उस स्थान पर जांच कर रहा है, जहां जूनियर चिकित्सकों ने नौ अगस्त से प्रदर्शन किया है। हालांकि, फिलहाल यह स्थान खाली है क्योंकि चिकित्सक साल्ट लेक स्थित स्वास्थ्य भवन के बाहर धरना दे रहे हैं। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से अभी तक किसी भी आपत्तिजनक वस्तु का कोई सबूत बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, बम निरोधक दस्ता बैग की जांच कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें