करनाल। इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला ने देररात भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उनके बयान में हरियाणा की राजनीति के लिए साफ सियासी संकेत नजर आए। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा में असहजता है।
उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के अंदर ही उन्हें हटाने की रणनीति तैयार की जा रही है। चौटाला के मुताबिक एक सुनियोजित माहौल तैयार किया जा रहा है, जिससे कि बिश्नोई को पार्टी से बाहर करने का रास्ता आसान हो सके और अब भाजपा उन्हें “बोझ” के रूप में देखने लगी है।
चौटाला ने राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के बयान पर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसी दिवंगत व्यक्ति के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने विशेष रूप से का जिक्र करते हुए कहा कि एक राज्यसभा सदस्य की ओर से इस तरह के शब्दों का प्रयोग करना शर्मनाक है और इसके लिए माफी मांगी जानी चाहिए।
इसके बाद विनेश फोगाट के मुद्दे पर अभय चौटाला ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का आंदोलन चल रहा था, तब कांग्रेस नेताओं ने खुलकर समर्थन दिया और इसे राजनीतिक रूप से भुनाया। चौटाला ने सवाल उठाया कि आज जब विनेश फोगाट को समर्थन की जरूरत है, तब कांग्रेस के नेता चुप क्यों हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए शर्मनाक बताया कि कोई भी नेता खुलकर उनके समर्थन में सामने नहीं आ रहा।
अभय चौटाला ने कहा कि यदि खिलाड़ियों, खासकर महिला खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार होता रहा, तो भविष्य में अभिभावक अपनी बेटियों को खेलों में भेजने से हिचकिचाएंगे। इससे देश के खेलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि विनेश फोगाट जहां भी खुद को सुरक्षित महसूस करें, उन्हें वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाए। चौटाला ने कहा कि देश को आज भी अपनी इस ओलंपियन से उम्मीदें हैं और उनके सम्मान व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...