कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश विदेश से लाखों लोग धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में पहुंचेगे। इस पावन गीता स्थली पर आने वाले लोग स्वच्छता और सुंदरता की यादों को साथ लेकर जाएगें। इसी लक्ष्य को जहन में रख कर गीता स्थली कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुन्दर बनाना हैं, ताकि पूरी दुनिया में कुरुक्षेत्र की स्वच्छता और सुन्दरता में विशेष पहचान बने। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को थानेसर शहर में शेखचिल्ली मकबरे के प्रांगण में प्रशासन और नगर परिषद् की तरफ से आयोजित स्वच्छ कुरुक्षेत्र अभियान के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, उपायुक्त नेहा सिंह, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी चेयरमेन सुभाष चन्द्र, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, चेयरमैन धर्मवीर मिजापरुर, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, प्रदेश सचिव राहुल राणा ने विधिवत रूप से स्वच्छ कुरुक्षेत्र महा सफाई का शुभारम्भ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छता रथ गीता महोत्सव को हरी झंडी देकर रवाना किया और स्वच्छ कुरुक्षेत्र के बोर्ड पर अपने हस्ताक्षर भी किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सैकड़ों लोगों के साथ करीब एक घंटा शेखचिल्ली मकबरे से लेकर ओपी जिन्दल पार्क, ज्योतिबा भाई फूले व ताऊ देवीलाल चौंक पर स्वच्छता अभियान में अपना श्रमदान दिया।
मुख्यमंत्री ने स्वयं झाडू, कस्सी से कचरे को उठा कर डस्टबिन में डाला और ज्योतिबा भाई फूले व ताऊ देवीलाल चौंक पर अपने हाथों से पॉलिथीन व अन्य प्लास्टिक का सामान उठा कर डस्टबिन में डाला।
मुख्यमंत्री ने शेखचिल्ली मकबरे से कुरुक्षेत्र के 18 जोनों में स्वच्छता अभियान का आगाज करने के साथ-साथ स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के एक-एक नागरिक को स्वच्छता अभियान के साथ जुड़ना चाहिए। जब कुरुक्षेत्र के नागरिक अपनी मानसिकता में बदलाव लाकर स्वच्छ कुरुक्षेत्र की तस्वीर को अपने जहन में देखेगे तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र स्वच्छ और सुन्दर नजर आएगा।
पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले ही स्वच्छ कुरुक्षेत्र स्वच्छता महाअभियान को शुरू किया गया हैं। इसके लिए प्रशासन की तरफ से थानेसर को 18 जोन में विभाजित किया गया हैं और हजारों लोगों ने कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया हैं। इस अभियान के साथ सभी नागरिकों को जुड़ने की जरूरत हैं। जब सभी नागरिक अभियान के साथ जुड़ेगें तभी स्वच्छ कुरुक्षेत्र के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेंगा।
श्री भद्रकाली शक्तिपीठ के अध्यक्ष सतपाल महाराज ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में शक्ति पीठ के हजारों स्वयं सेवक इस अभियान में जुड़े हुए हैं। इस मौके पर उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंघल, एसडीएम कपिल शर्मा, जिला परिषद के उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, मंडलाध्यक्ष रमेश सैनी, हरीश अरोड़ा, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, नगर परिषद् के ईओ अभय सिंह यादव सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद थे।

