कुरुक्षेत्र। आज युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया था। इस कारण बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कुरुक्षेत्र पहुंचना शुरू हो गया था।
पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल
प्रदर्शनकारियों के इस कूच को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। कुरुक्षेत्र में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से लगाई बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारें का इस्तेमाल करना पड़ा। फिलहाल, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया है, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे और सामूहिक गिरफ्तारी पर अड़े रहे।
कई बार संघर्ष होते बचा
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चार लेयर की मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन और अन्य विशेष प्रबंध भी किए गए हैं। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखे टकराव की प्रबल आशंका बनी।
Also Read :

