Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुवैत अग्निकांड: भारतीयों के पार्थिव शरीरों को लेकर वायुसेना का विमान कोच्चि में किया लैंड

June 14, 2024

कुवैत अग्निकांड: भारतीयों के पार्थिव शरीरों को लेकर वायुसेना का विमान कोच्चि में किया लैंड

कोच्चि: कुवैत के मंगाफ में आग लगने की घटना में मारे गये 45 भारतीयों के पार्थिव शरीर लेकर वायुसेना का एक विमान शुक्रवार को कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरा।

कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाये गये 31 शवों में केरल के 23, तमिलनाडु के सात और कर्नाटक के एक व्यक्ति का पार्थिव शरीर है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके कैबिनेट सहयोगी, के राजन, पी राजीव और वीणा जॉर्ज ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह और सुरेश गोपी भी मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि बाद में वायु सेना का विशेष विमान C-130J शेष मृतकों के पार्थिव शरीर को लेकर दिल्ली के लिए रवाना होगा।

सोशल मीडिया पर एक संदेश में कुवैत में भारतीय दूतावास ने कहा, “कुवैत में आग लगने की घटना में 45 भारतीय मृतकों के पार्थिव शरीरों को लेकर एक विशेष भारतीय वायुसेना का विमान कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है। कुवैती अधिकारियों के साथ पार्थिव शरीरों को स्वदेश शीघ्र रवाना करने के संबंध समन्वय करने वाले राज्य मंत्री केवी सिंह विमान पर सवार है।

ऐसी रिपोर्ट हैं कि अन्य 14 मृतक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें