Site icon Dainik Savera Times

International Labor Day 2025 : गौतम अदाणी ने कर्मचारियों का जताया आभार, बोले : आपकी मेहनत से चल रहा अदाणी समूह

Labor Day 2025

Labor Day 2025

अहमदाबाद : इंटरनेशनल लेबर डे पर गुरुवार को अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने समूह के सभी कर्मचारियों का आभार जताया। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए गौतम अदाणी ने लिखा, ‘इस लेबर डे पर मैं उन अनगिनत हाथों को नमन करता हूं जो अदाणी मशीनरी को चालू रखते हैं। आप वे गुमनाम नायक हैं जो हमारे सपनों का निर्माण, सुरक्षा व पोषण करते हैं और उन्हें आगे बढ़ाते हैं।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आपकी कड़ी मेहनत, प्रार्थनाएं, प्रशंसा और विश्वास ही हमें हर दिन ऊंचा उठाती हैं। आप सभी के प्रति मेरा गहरा सम्मान और आभार। जय हिंद!’ इसके साथ गौतम अदाणी ने समूह में काम करने वाले कर्मचारियों का एक वीडियो साझा किया, जिसमें कर्मचारी कार्यस्थल पर अपने अनुभवों को शेयर कर रहे हैं।

नई मशीनों के बारे में भी सीखने को मिला

अदाणी समूह में काम करने वाले कर्मचारी गोविंद सिंह ने बताया कि अन्य कंपनियों की अपेक्षा यहां काम करना काफी अच्छा लगता है और यहां काफी सारी नई मशीनों के बारे में भी सीखने को मिला है। एक अन्य कर्मचारी जयमिनी पनारा ने बताया कि यहां काम का माहौल काफी अच्छा है और मुझे लोगों को बताने में गर्व होता है कि मैं अदाणी समूह में काम करती हूं। एक अन्य महिला कर्मचारी मित्तल ने बताया कि मुझे यहां चार वर्ष पूरे हो गए हैं।

लेबर डे के मौके पर मैं लोगों को बस एक यही संदेश देना चाहूंगी कि अपने काम के प्रति वफादार रहिए। सतिंदर कौर ने कहा कि यह मेरी पहली नौकरी है। यहां काम करने का माहौल काफी अच्छा है और मुझे पांच वर्ष पूरे हो गए हैं। एक और कर्मचारी सतवीर सिंह ने कहा कि अदाणी समूह में एक वर्ष पूरा होने वाला है। यहां का स्टाफ काफी अच्छा है। इसके साथ ही सभी सुविधाएं यहां मौजूद हैं।

Exit mobile version