Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रम अधिकारी रामपुर ने श्रम कानून का उल्लंघन करने वाली कंपनियों व ठेकेदारों पर की कार्यवाही, होल्ड पर रखे लाइसेंस

March 31, 2023

श्रम अधिकारी रामपुर ने श्रम कानून का उल्लंघन करने वाली कंपनियों व ठेकेदारों पर की कार्यवाही, होल्ड पर रखे लाइसेंस

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : श्रम अधिकारी रामपुर ने श्रम कानून का पालन न करने वाली कंपनियों व ठेकेदारों पर कड़ा संज्ञान लिया है। जो अपनी औपचारिकताओं को श्रम कानून के दायरे में रहकर पूर्ण नहीं कर रहे हैं, उनके लाइसेंसों को होल्ड कर दिया है। लाइसेंस को रिन्यू करते समय यह है कंपनियां वो ठेकेदार अपने सभी कागजात दिखाने में असफल साबित हो रहे हैं जिसको लेकर इनके लाइसेंस होल्ड में रख दिए गए हैं। जानकारी देते हुए श्रम अधिकारी रामपुर पीतांबर दत्त शर्मा ने बताया कि रामपुर व किन्नौर में अधिकतर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। जिन ठेकेदारों व कंपनियों द्वारा अपनी डॉक्यूमेंटेशन पूरी व सही नहीं की है और लाइसेंस रिन्यू करने के लिए कार्यालय में पहुंच रहे हैं, इसको लेकर इन पर कारयवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी इनके लाइसेंस होल्ड पर रखे है और कुछ को नोटिस जारी व कुछ को मौखिक तौर पर कहा गया है। इनसे जल्द से जल्द अपना जवाब देने और अपने सभी श्रम कानून के तहत औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रम अधिकारी ने बताया कि उल्लंघन करने वालों में ग्रीनको, एचपीपीसीएल, स्टेट ग्राफ, मान स्टेक्चर जैसी कंपनियों के साथ-साथ अन्य ठेकेदार भी मौजूद है। श्रम अधिकारी पितांबर दत्त शर्मा ने बताया कि इन्हें यह लाइसेंस श्रम कानून के सभी रूल को फॉलो करने पर ही दिया जाएंगे। आई कार्ड, वेज स्लिप , पेमेंट समय पर करना, एंप्लाइज की लिस्ट, सैलरी की स्लिप इत्यादि मुख्य है।

वहीं श्रम अधिकारी ने इन्हें सलाह दी है कि श्रम कानून की रिस्पेक्ट करें और सभी श्रम कानूनों की कंडीशन को पूरा करें। जो भी श्रम कानून के अंतर्गत आदेश है उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि जो भी अपना लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए कार्यालय में पहुंच रहे हैं। वह पहले ही सारी औपचारिकताएं पूर्ण करें उसी के बाद कार्यालय में अपने लाइसेंस को रिन्यू करने के लिए आएं।

वहीं बता दें कि श्रम कानूनों का उल्लंघन करते हुए अधिकतर कंपनी वो ठेकेदार लगातार पाए जाते हैं। ऐसे में इन पर कारयवाही करना उचित है। इसी को मध्य नजर रखते हुए रामपुर श्रम अधिकारी ने भी इन पर कार्यवाही की है। ऐसे में अन्य अधिकारियों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और श्रम कानून को सख्ती से लागू करने के लिए प्रयास करने चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें